Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर जानलेवा हमला, JE के साथ मारपीट
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि एक युवक ने अधिकारी को थप्पड़ मारा, जबकि दूसरे ने सरकारी डायरी के पन्ने फाड़ दिए। मौके पर 40-50 लोगों की भीड़ जुटने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना 10 फरवरी की शाम करीब 8:50 बजे की बताई जा रही है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, बिजली निगम के JE की शिकायत के आधार पर उकलाना थाना पुलिस ने 3 नामजद आरोपियों बिंदर उर्फ दुधिया, रमेश उर्फ पप्पू और सुनील उर्फ कोकी सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 121(1), 132, 221, 351(3) व 3(5) के तहत केस दर्ज कर जांच SI नवीन मलिक को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, JE ने कहा कि नामजद व्यक्तियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विधि अनुसार FIR दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
