Haryana: हरियाणा में किसानों को मिलेगी बिल्कुल सस्ती बिजली, तीन पावर कंपनी करेंगी काम

 
Haryana: हरियाणा में किसानों को मिलेगी बिल्कुल सस्ती बिजली, तीन पावर कंपनी करेंगी काम
Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में अब किसानों को बिलकुल सस्ते में बिजली मिलने वाली है, इसको लेकर तीन बड़ी बिजली कंपनियां मिलकर काम कर रही है। जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में अब तीन बिजली कंपनियां काम करेंगी। UHBVN तथा DHBVN के साथ-साथ अब तीसरी कंपनी हरियाणा एग्री डिस्कॉम भी काम करेगी। राज्य सरकार ने सोमवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा एग्री डिस्काम का उद्देश्य किसानों को निर्बाध और सस्ती बिजली उपलब्ध कराना होगा। फिलहाल राज्य सरकार किसानों को 10 पैसे प्रति UNIT की दर से सस्ती बिजली उपलब्ध करा रही है। किसानों को सब्सिडी के रूप में हर साल करीब सात हजार करोड़ रुपये प्रदान किए जाते हैं, जिसमें कमी लाना तीसरी बिजली कंपनी के प्रमुख कार्यों का एक बड़ा हिस्सा है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के CM सैनी ने हाल ही में बजट के दौरान तीसरी कंपनी के गठन का ऐलान किया था। इससे जहां किसानों को सस्ती और भरोसेमंद बिजली मिलेगी, वहीं राज्य को बिजली व्यवस्था में दक्षता और पारदर्शिता भी बढ़ेगी। ऊर्जा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार तीसरा बिजली वितरण निगम बनने से विशेष रूप से कृषि उपभोक्ताओं को बिना किसी बाधा के बिजली सेवाएं मिल सकेंगी।

कितने उपभोक्ता

मिली जानकारी के अनुसार, UHBVN की ओर से 10 और DHBVN की ओर से 13 जिलों में फिलहाल बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जनवरी 2026 के आंकड़ों के अनुसार UHBVN के 3 लाख 54 हजार 502 कृषि उपभोक्ता, DHBVN के 3 लाख 62 हजार 712 कृषि उपभोक्ता, कुल 7 लाख 17 हजार 214 कृषि उपभोक्ता नए हरियाणा एग्री डिस्काम में स्थानांतरित होंगे। Haryana News

देनदारी ट्रांसफर

जानकारी के मुताबिक, नई कंपनी के गठन से निगमों के कामकाज में बदलाव आएगा। 159 बिजली खरीद समझौते (PPA) तीनों बिजली वित्तरण कंपनियों में बट जाएंगे। सस्ती बिजली पहले कृषि डिस्काम को दी जाएगी। कृषि श्रेणी से जुड़े 166.82 करोड़ रुपये के बकाया नई तीसरी बिजली कंपनी में ट्रांसफर होंगे। 5,427 करोड़ रुपये की देनदारियां भी हस्तांतरित होंगी। 

मिली जानकारी के अनुसार, NM XINTTN CTT ट्यूबवेल कनेक्शन भी जारी करेगी कंपनी नया हरियाणा एग्री डिस्काम पूरे राज्य में कृषि फीडरो और उपभोक्ताओ को संभालेगा। नए नलकूप कनेक्शन जारी करने, ट्रांसफार्मर बदलने और बिजली सप्लाई में वेजी आएगी किसानों को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगा राज्य पर सब्सिडी का बोझ भी कम करने का लक्ष्य रहेगा। Haryana News

36 हज़ार

जानकारी के मुताबिक, लोगों की ज़रूरत करीब 3,100 से 3,600 कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। इनमें इंजीनियर, ओएंडएम स्टाफ और प्रशासनिक कर्मी शामिल है। कर्मचारियों को मौजूदा बिजली कंपनियों से ट्रांसफर किया जाएगा प्रमोशन के अवसर देकर ट्रांसफर को प्रोत्साहित किया जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, कृषि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करना, नए कनेक्शन जारी करना 11 Kv फीडर, ट्रांसफार्मर व लाइन का संचालन व रखरखाव, मीटरिंग, बिलिंग और राजस्व वसूली। शिकायत निवारण और गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी कंपनी का हो काम होगा।