Haryana Encounter: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नहर की पटरी पर चली अंधाधुंध गोलियां

 
Haryana Encounter: हरियाणा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, नहर की पटरी पर चली अंधाधुंध गोलियां

Haryana Encounter News: हरियाणा से बड़ी कहर सामने आ रही है। हरियाणा के इंद्री क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम यमुना नहर की पटरी पर हुई, जहां कुछ ही पलों में गोलियों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। इस कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस पर फायरिंग

जानकारी के मुताबिक, ये मुठभेड़ नहर की पटरी पर जौनपुर की दिशा में हुई। पुलिस की CIA-1 टीम को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को घेर लिया। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। Haryana Encounter News

फरार हो गया

मिली जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश की पहचान पानीपत जिले के राणा माजरा गांव निवासी नकीम (24) साल के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद उसे तुरंत नागरिक अस्पताल इंद्री ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, दूसरा आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। Haryana Encounter News

जानकारी के मुताबिक, इंद्री के DSP सतीश गोतम ने बताया कि पुलिस को गो तस्करी से जुड़े दो आरोपियों की सूचना मिली थी जो बाइक पर सवार होकर नहर की पटरी से जारहे थे। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए पुलिस पर तीन राउंड गोलियां चला दी 

इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। घटना के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके को घेर लिया गया। Haryana Encounter News

मिली जानकारी के अनुसार, FSL टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है, जो सबूत जुटा रही है। मौके से एक पिस्तौल भी बरामद की गई है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Haryana Encounter News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने साफ कहा है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।