Haryana: हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

 
 Haryana: हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

 

हरियाणा के हिसार में अर्बन एस्टेट क्षेत्र में हुई फायरिंग के मामले पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। CIA हिसार की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की तलाश के दौरान सतरोड़ साउथ बाईपास पुल के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।

 Haryana: हिसार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपी घायल

मुठभेड़ में दो आरोपी राहुल उर्फ मुखिया और अंकित गोली लगने से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने एक अन्य आरोपी शिव कुमार को भी राउंड अप किया है।

हिसार में मुठभेड़

ये कार्रवाई DSP क्राइम कमलजीत और CIA हिसार प्रभारी PSI करण सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने की। फिलहाल पुलिस आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। बता दें कि अर्बन एस्टेट फायरिंग मामले में इससे पहले तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।