Haryana: हरियाणा के हर जिला में लगेगा रोजगार मेला, इन युवाओं को मिलेगी नौकरियां, सरकार का बड़ा ऐलान
मिली जानकारी के अनुसार, साथ ही ITI से पास आउट हुए प्रशिक्षुओं का डेटा राज्य के उद्योग संस्थानों को उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल पोर्टल का निर्माण किया जाएगा। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के सभी जिले में रोजगार के लिए बड़े मेले लगाए जाएंगे। बकायदा इसके लिए विभाग कलेंडर भी जारी करे, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिल सके। CM हरियाणा निवास में युवा सशक्तीकरण एवं उद्यमिता विभाग की गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक लेते हुए निर्देश जारी किए।
मिली जानकारी के अनुसार, इस बैठक में विभाग के हरियाणा मंत्री गौरव गौतम भी शामिल हुए। CM नायब ने कहा कि नई शिक्षा नीति में PM मोदी का विजन है कि स्टूडेंट्स में पढ़ाई के साथ साथ हाथ का हुनर भी बढ़े। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ITI पास छात्रों की मानोटरिंग की व्यवस्था की जाए कि पास आउट होने के बाद उन्हें रोजगार मिला या नहीं। इंटर्नशिप पर जाने वाले छात्रों का भी ब्योरा रखा जाए। ITI को विशेष रूप से अपग्रेड किया जाए। दस IMT खुलने के बाद उनमें स्किल युवाओं की डिमांड बढ़ेगी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, CM सैनी ने ITI में इस्तेमाल होने वाली मशीनरी को लेकर भी जानकारी ली। जिन संस्थानों में मशीनरी खराब है या पुरानी तकनीक की है उन्हें अपग्रेड करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ITI की बिल्डिंग, चारदीवारी और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
