हरियाणा शिक्षा विभाग की छात्रों को कड़ी चेतावनी, टैबलेट नहीं लौटाया तो रुकेगा 12वीं का रिजल्ट

 
हरियाणा शिक्षा विभाग की छात्रों को कड़ी चेतावनी, टैबलेट नहीं लौटाया तो रुकेगा 12वीं का रिजल्ट
Naya Haryana : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में ई-अधिगम योजना के तहत मिले टैबलेट वापस नहीं लौटा रहे 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट रोकने की तैयारी है। जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षाएं समाप्त होने के बावजूद प्रदेश भर में 500 से अधिक विद्यार्थियों ने अभी तक टैबलेट स्कूल में जमा नहीं कराए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी दी है कि ऐसे विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका जा सकता है। वहीं, गैस सिलिंडर की कमी को देखते हुए मौलिक शिक्षा निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं कि गैस सिलिंडर नहीं मिल पाने की स्थिति में लकड़ियों का इस्तेमाल कर चूल्हे पर मिड-डे मील तैयार कराया जाए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को टैबलेट दिए हुए हैं, ताकि उन्हें बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जा सके। 12वीं के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद इन्हें स्कूल में वापस जमा कराना अनिवार्य है। Haryana News

अभी तक टैबलेट नहीं लौटाने वाले छात्रों को चेतावनी दी गई है कि वे तुरंत इसे वापस करें। अन्यथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड को रिपोर्ट भेजकर उनका वार्षिक परीक्षा का परिणाम रुकवाया जा सकता है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, मौलिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय कर यथाशीघ्र सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें। गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में विद्यार्थियों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। अस्थायी रूप से लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा सकता है।