Haryana : हरियाणा के इस गांव में बनाया जाएगा डियर पार्क, कुल 85 करोड़ आएगी लागत
Mar 10, 2026, 14:33 IST
Haryana : हरियाणा में करनाल जिले के घरौंडा वासियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। घरौंडा ब्लॉक के हसनपुर गांव में 85 करोड़ की लागत से डियर पार्क बनाया जाएगा। ग्रामीणाें का कहना है कि इससे गांव में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा व रोजगार के नए अवसर स्थापित होंगे। हरियाणा के बजट सत्र में इसकी घोषण की गई है।
हसनपुर बढ़ा पर्यटन स्थल बन सकता है। यह लगभग सौ एकड़ में फैला हुआ है। जंगल में ऐसा कोई साधन नहीं था जिससे ग्रामीणों को लाभ मिले।
ग्रामीणों ने विस अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण से कई बार इस जंगल की कायाकल्प की मांग की थी जिसके बाद वन विभाग में पत्र व्यवहार किया और डियर पार्क बनवाने की घोषणा कर दी। गांव हसनपुर में डियर पार्क की घोषणा से गांव आसपास के लोग भी खुश हैं। रविवार को ग्रामीणों ने लड्डू बांट कर खुशी जाहिर की। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगबीर सिंह, मामचंद, ओमप्रकाश, सतपाल सिंह ने बताया कि गांव में डियर पार्क बनवाने की घोषणा सराहनीय कदम है।
