Haryana : हरियाणा में जिंदा पत्नी का बनवाया मृत्यु प्रमाण-पत्र, पति रच रहा था बड़ी साजिश...हो गया खुलासा

 
Death certificate of living wife made in Haryana

Haryana : हरियाणा के सिरसा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां रानियां क्षेत्र के गांव खारियां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी जीवित पत्नी को मृत बताकर उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा लिया। वहीं उसके आधार पर इंश्योरेंस कंपनी तथा बैंक से धोखाधड़ी करने की साजिश रची। पीड़िता गीता ने इस संबंध में रानियां थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार पति सुखविंदर सिंह का अपनी पत्नी गीता के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था।

आरोपी पति बना रहा था ये योजना 

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता था और आखिरकार उसे घर से निकाल दिया। पुलिस को दी शिकायत में गीता ने बताया कि उसके पति ने हनुमानगढ़ के किसी व्यक्ति की मदद से उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार करवा लिया। इसके बाद वह इस दस्तावेज़ का इस्तेमाल करके बीमा कंपनी और बैंक से रकम हड़पने की योजना बना रहा था।

जांच में जुटी पुलिस 

पीड़िता की शिकायत के आधार पर रानियां थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है और मामले की तह तक पहुंचने के लिए संबंधित विभागों से भी जानकारी मांगी गई है। गीता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसका पति ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहा है, इसलिए आरोपी पर सख्त कार्ऱवाई होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।