Haryana Crime News: हरियाणा में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर अस्पताल लेकर पहुंचा बॉयफ्रेंड और फिर...

 
Haryana Crime News: हरियाणा में अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर अस्पताल लेकर पहुंचा बॉयफ्रेंड और फिर...
Haryana Crime News: हरियाणा के करनाल में अपनी प्रेमिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की रात को करनाल से ही अरेस्ट किया है। हत्यारे प्रेमी ने पुलिस की पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि उसकी प्रेमिका के साथ उसका पिछले 2 से 3 महीने से झगड़ा चल रहा था और वह अपने घर वापस करने जिद्​द कर रही थी। वह अपनी प्रेमिका की वजह से कही फंस न जाए, इसलिए उसने अपनी प्रेमिका के गले की गला घोंटकर हत्या कर दी।

खुद अस्पताल लेकर पहुंचा आरोपी

जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस को बताया कि गला घोंटने के बाद भी वह घबरा गया और उसको बचाने के लिए एम्बुलेंस से करनाल के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंच गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया और पुलिस को मामले की सूचना दे दी। जिसके बाद आरोपी एम्बुलेंस से ही अपने प्रेमिका के शव को उसके मायके में छोड़कर फरार हो गया।

पहले भी अरेस्ट हो चुका है आरोपी

पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी चोरी के केस में पहले भी अरेस्ट हो चुका है। सिविल लाइन थाना पुलिस आज आरोपी को करनाल कोर्ट में पेश करेगी। उसके बाद आगामी प्रक्रिया कार्रवाई शुरू होगी।

तीन साल से लिव इन में रहते थे आरोपी

दरअसल, यह पूरा मामला दीवान कालोनी का है। यहां 12 जून की शाम प्रेमी प्रदीप ने अपनी प्रेमिका पूजा (35) की उसकी ही चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि महिला कंबोपुरा गांव की रहने वाली थी और करीब तीन साल से प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। दोनों यहां एक किराए के कमरे पर रहते थे।