Haryana Crime News: हरियाणा में कलयुगी पिता ने इस वजह से की अपने बेटे और बेटी की हत्या, खुद बताई खौफनाक कहानी

 
Haryana Crime News: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव धनाना में एक पिता ने अपने नाबालिग बेटा और बेटी की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता ने दोनों बच्चों को पहले मैंगो शेक में नींद की गोलियां मिलाकर खिला दी और उन्हें गहरी नींद सुलाया फिर गला घोटकर दोनों को मार डाला। हालांकि, दोनों बच्चों की हत्या के बाद उसने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने उसे बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान बसंत (17) और आरुषि (16) के रूप में हुई है, जबकि पिता सुभाष अस्पताल में भर्ती हैं। दोनों 12वीं में पढ़ते थे। पुलिस ने दोनों की दादी के बयानों पर पिता सुभाष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों बच्चों की मां की 8 मई 2025 को जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई थी। एक महीने पहले हुई थी पत्नी की मौत खबरों की मानें, तो आरोपी सुभाष ने बताया कि उसकी पत्नी को उसके माता-पिता ने जहर दिया था। उसने पुलिस को सूचना भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वह अपनी पत्नी की मौत से काफी दुखी था। इसकी वजह से उसने आत्महत्या करने की प्लानिंग बनाई । लेकिन फिर उसके मन में ख्याल आया कि उसके मरने के बाद दोनों बच्चों का क्या होगा। इसी कारण उसने अपने बच्चों की भी जान ले ली। खुद लगा रहा था फंदा खबरों की मानें, तो आरोपी सुभाष ने बताया कि वह एक माह से नींद की गोलियां एकत्र कर रहा था। उसने अलग-अलग दुकानों से नींद की गोलियां खरीदीं। रविवार को वह अपने बच्चों समेत घर पर अकेला था। बच्चों की हत्या के बाद उसने दोनों की नब्ज और सांसें भी जांचीं। बाद में दोनों बच्चों को बांध दिया। इसके बाद खुद भी जहर की दो गोलियां खा लीं। उसकी जान भी न बचे, इसलिए उसने पंखे से फंदा लगाना शुरू किया। इससे पहले दरवाजे की 2 कुंडियों में से एक खोल दी, ताकि बाद में दरवाजा तोड़ना न पड़े। पड़ोस की भाभी ने देखा बताया जा रहा है जब वह पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बनाने लगा था। इसी दौरान उसे पड़ोस की भाभी ने देख लिया। उसके शोर मचाने पर लोग अंदर आ गए और उसे फंदा लगाने से रोक लिया। उसने लोगों को बताया कि उसने जहर खाया है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रात को उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। 8 मई को हुई पत्नी की मौत इसलिए 8 तारीख ही चुनी आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की मौत 8 मई को हुई थी, इसलिए उसने सुसाइड करने का दिन 8 तारीख को ही चुना। पत्नी की मौत के बाद मां मामा के घर चली गई थी, जबकि पिता को बहन अपने साथ ले गई थी। सुभाष ने अपनी मां पर पत्नी को तंग करने और मारने का आरोप लगाया। कहा कि वह मां से परेशान था। उसकी मां ने ही उसकी पत्नी को तंग करके मार दिया था। क्या बोली पुलिस भिवानी के सदर थाने के जांच अधिकारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने बच्चों के शव बरामद किए है। जहरीला पदार्थ निगलने वाले आरोपी सुभाष को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।