13 अगस्त को होगी हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
हरियाणा मंत्रिपरिषद की अहम बैठक 13 अगस्त को होने वाली है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में ये बैठक हरियाणा सिविल सचिवालय में दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। इस अहम बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अलावा सभी मंत्री एवं राज्य मंत्री शामिल होंगे। इसको लेकर 9 अगस्त को आदेश भी जारी किए गए है।

मानसून सत्र की तारीखों का होगा ऐलान
माना जा रहा है कि मानसून सत्र अगस्त के आखिरी हफ्ते या फिर सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। मंत्रिपरिषद की इस बैठक में विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर फैसला हो सकता है। सरकार मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान कर सकती है।
इसके अलावा विभिन्न सरकारी नीतियों, विकास योजनाओं और प्रशासनिक निर्णयों पर चर्चा हो सकती है। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले अध्यादेशों, नीतिगत बदलावों और बजटीय आवंटन से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक के समापन के बाद सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से लिए गए निर्णयों की जानकारी साझा की जाएगी।
