Haryana : हरियाणा में पेट्रोल-डीजल की स्थिति को लेकर बोले CM सैनी, जानें ऐसा क्या कहा 

 
CM Saini Speaks on the Petrol and Diesel Situation in Haryana
Haryana : हरियाणा में पेट्रोल डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। सीएम नायब सैनी ने कहा कि पेट्रोलियम कंपनियों से कई बार बैठक हुई तो उनके अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में वैसी ही स्थिति है, जैसे चार महीने पहले थी। उन्होंने कहा कि कोई बदलाव नहीं आया है लेकिन लोग भंडारण से बचें।

चंडीगढ़ में हरियाणा निवास पर पत्रकारवार्ता में सीएम ने कहा कि वैश्विक आपदा में भी विपक्षी दल राजनीति खोजने लगता है, जबकि ऐसे समय पर सभी को एकजुट होकर खड़े रहना चाहिए।

सैनी ने कहा कि हरियाणा में 4032 सरकारी पेट्रोल पंप का संचालन हो रहा है। इनसे रोजाना 4 हजार किलोलीटर पेट्रोल और 12 हजार किलोलीटर डीजल की आपूर्ति की जा रही है। फील्ड अधिकारियों को निगरानी के लिए तैनात किया गया है।