हरियाणा के CM सैनी बने क्रिकेटर, माइकल क्लार्क के ओवर में जड़े दो छक्के
चंडीगढ़: देर रात संत कबीर कुटिया में सीएम नायब सिंह सैनी ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-एक ओवर मैच खोला। माइकल क्लार्क ने सीएम सैनी को एक ओवर फेंका जिसमें सीएम ने दो छक्के जड़े और बाकी चार गेंदों को संभलकर खेला।
हरियाणा में क्रिकेट और खेल प्रतिभाओं को लेकर लंबी चर्चा
सीएम सैनी ने लगातार छक्के देखने के बाद माइकल क्लार्क ने मुस्कुराते हुए कहा- "मुझे लगता है, अब गेंदबाजी बंद कर देनी चाहिए।" इसके बाद दोनों के बीच हरियाणा में क्रिकेट और खेल प्रतिभाओं को लेकर लंबी चर्चा हुई। "संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की। इस अवसर पर खेल, फिटनेस एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेट कप्तान माइकल क्लार्क ने मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP से शिष्टाचार भेंट की।
— CMO Haryana (@cmohry) June 8, 2026
इस अवसर पर खेल, फिटनेस एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। pic.twitter.com/5mSW8QmwXq
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी से मुलाकात के बाद, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने कहा "मैंने उन्हें एक गेंद डाली और उन्होंने उस पर छक्का जड़ दिया। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रिश्ते बहुत अहम है। IPL अभी खत्म हुआ है और मैं अफगानिस्तान के ख़िलाफ़ टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिए यहां आया हूं। CM से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है. खेल के प्रति उनका प्यार और जुनून बहुत मायने रखता है। मुझे उम्मीद है कि हम हरियाणा से और भी बेहतर क्रिकेटर तैयार कर पाएंगे। मैं यहां और समय बिताना चाहता हूं और शायद अपनी क्रिकेट अकादमी भी शुरू करना चाहता हूं। कुछ युवा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को यहां लाना और कुछ भारतीय खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहता हूं।"
फ्रेंडली मैच आयोजित किया गया
माइकल क्लार्क न्यू चंडीगढ़ में आयोजित भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच में कमेंट्री के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सोमवार रात चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर ये फ्रेंडली मैच आयोजित किया गया। इस मुलाकात के दौरान क्लार्क ने मुख्यमंत्री को अपने हस्ताक्षर वाला क्रिकेट बैट भी भेंट किया। मैच के बाद क्लार्क ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बिताया गया समय उनके लिए यादगार रहा। उन्होंने कहा- "मैंने मुख्यमंत्री को एक गेंद फेंकी और उन्होंने उस पर ही छक्का मार दिया। इसलिए मुझे लगता है कि अब गेंदबाजी बंद कर देनी चाहिए।"
