Haryana: हरियाणा के सिरसा में CM फ्लाइंग की रेड, कर्मचारियों में मचा हड़कंप 
 
haryana cm flying raid
Haryana News: हरियाणा में सिरसा जिले के रानियां नगर पालिका में मंगलवार सुबह CM फ्लाइंग की टीम ने बड़ी रेड मारी। उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की जा रही है। टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता संदीप कुमार और SDO हरदीप कुमार भी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय को नगर पालिका में अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह छापेमारी की गई। टीम सुबह से ही नगर पालिका के सभी रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है।

रेड की खबर मिलते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। कई अधिकारियों और कर्मचारियों से मौके पर पूछताछ भी की जा रही है। फिलहाल जांच जारी है और CM फ्लाइंग टीम दस्तावेजों की गहराई से पड़ताल कर रही है।