Haryana: हरियाणा में गैस एजेंसी पर CM फ्लाइंग टीम की रेड, भारी मात्रा में अवैध सिलेंडर बरामद
Mar 28, 2026, 18:05 IST
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है, इसी के बीच हरियाणा के रेवाड़ी में CM फ्लाइंग टीम ने एक गैस एजेंसी पर छापेमारी भारी मात्रा में अवैध गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक, टीम द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि, CM फ्लाइंग टीम को सूचना मिली थी कि, कोसली स्थित शहीद सुरेंद्र सिंह गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में गड़बड़ी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इस सूचना के बाद CM फ्लाइंग टीम ने शनिवार की दोपहर बाद गैस एजेंसी के दफ्तर और गोदाम पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान CM फ्लाइंग टीम को गोदाम से अलग एक कमरे में 144 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिले। इसके अलावा कमरे से 32 LPG, 71 खाली और 15 छोटे सिलेंडर भी मिले हैं। एजेंसी स्टाफ इन सिलेंडरों का कोई रिकार्ड पेश नहीं कर सका। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, टीम में शामिल अधिकारियों द्वारा फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर जरुरी कार्रवाई की जाएगी।
