Haryana: हरियाणा के सिंचाई विभाग के ऑफिस में CM फ्लाइंग की रेड, भारी अनिमियतता मिली

 
Haryana: हरियाणा के सिंचाई विभाग के ऑफिस में CM फ्लाइंग की रेड, भारी अनिमियतता मिली
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गोहाना में सिंचाई विभाग के कार्यालय में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे CM फ्लाइंग की टीम ने अचानक रेड मारी। 

जानकारी के मुताबिक, टीम को शिकायत मिली थी कि विभाग में कर्मचारी समय पर दफ्तर नहीं पहुंचते और हाजिरी रजिस्टरों में अनियमितताएँ पाई जा रही हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए टीम ने मौके पर पहुंचकर रिकॉर्ड की जांच की। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान विभाग के 2 अलग-अलग सेल में भारी लापरवाही पाई गई। पहले सेल में कुल 39 कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर, 18 ड्यूटी पर मिले, जबकि एक कर्मचारी छुट्टी पर पाया गया। वहीं निर्माण सेल में 15 कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित, 5 कर्मचारी छुट्टी पर, और 13 कर्मचारी ड्यूटी पर मिले। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, CM फ्लाइंग इंचार्ज बिजेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर टीम ने रेड की। जांच में सामने आया कि विभाग में अलग–अलग हाजिरी रजिस्टर रखे गए हैं, जबकि नियमों के अनुसार केवल एक ही रजिस्टर होना चाहिए।