Haryana: हरियाणा के पलवल में CM फ्लाइंग की रेड, दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर

 
Haryana: हरियाणा के पलवल में CM फ्लाइंग की रेड, दो कर्मचारी मिले गैर हाजिर
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पलवल जिले में CM फ्लाइंग टीम ने होडल नगर परिषद कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जबकि सात कर्मचारी देरी से कार्यालय पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, टीम को रिकॉर्ड में भी कई अनियमितताएं मिलीं, विशेष रूप से प्रॉपर्टी ID बनाने से संबंधित मामलों में।

मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि नगर परिषद कार्यालय में अधिकारी और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते और प्रॉपर्टी ID बनाने में धांधली की जा रही है। इस पर CM फ्लाइंग ने तहसीलदार होडल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नगर पालिका हथीन के सचिव देवेंद्र कुमार के साथ एक संयुक्त टीम गठित की। Haryana News

उपस्थिति में गड़बड़ी

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कुल 22 अधिकारी और कर्मचारी तैनात पाए गए। इनमें से 6 कर्मचारी समय पर उपस्थित थे, जबकि 8 कर्मचारी अन्य सरकारी कार्यों या अतिरिक्त प्रभार के कारण अन्य स्थानों पर तैनात थे। 7 कर्मचारी देरी से पहुंचे और 2 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। Haryana News

रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ी

मिली जानकारी के अनुसार, टीम ने CM विंडो, सामान्य शिकायतें, जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीकरण से संबंधित लंबित मामलों का रिकॉर्ड भी जांचा। वर्ष 2026 में बनाई गई प्रॉपर्टी ID से संबंधित मासिक रिकॉर्ड की समीक्षा की गई और कुछ प्रॉपर्टी ID का मौके पर जाकर रैंडम निरीक्षण किया गया। Haryana News

नो ड्यूज

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण में दो ऐसी प्रॉपर्टी ID पाई गईं जिनमें पहले भूमि का प्रकार व्यावसायिक था, लेकिन बाद में उसे आवासीय में परिवर्तित कर दिया गया। नियमानुसार, भूमि का प्रकार बदलते समय बकाया टैक्स का भुगतान, भवन निरीक्षक की मौका रिपोर्ट और व्यावसायिक निर्माण को हटाने के बाद ही परिवर्तन किया जाना चाहिए था। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, संबंधित लिपिक और नगर परिषद होडल के सचिव ने केवल आवासीय भूमि के अनुसार डेवलपमेंट टैक्स लेकर नो ड्यूज जारी कर दिया। टीम ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए रिपोर्ट तैयार की है। इस संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।