Haryana Chirag Yojana: हरियाणा चिराग योजना के लिए आवेदन हुए शुरू, यहां करें चेक
Haryana Chirag Yojana: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खबर आई है। गरीब बच्चों के लिए हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा चिराग योजना चलाई जा रही है। इस स्कीम के तहत गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त शिक्षा मिलती है।
मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना में आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 रहने वाली है। सरकार की ओर से घोषणा की गई है। वहीं जिन बच्चों के परिवारों की सालाना इनकम फैमिली ID में 8 लाख से कम है वे इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे। Haryana Chirag Yojana
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा चिराग योजना के लिए 13 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 मार्च रहने वाली है। 1 से 3 अप्रैल तक लाटरी रहेगी फिर 1 से 15 अप्रैल तक एडमिशन प्रक्रिया चलेगी। Haryana Chirag Yojana
मिली जानकारी के अनुसार, 16 से 30 अप्रैल तक एडमिशन के लिए वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी। योजना के तहत छठी कक्षा से 12वीं कक्षा तक एडमिशन मिल सकता है। पर अब इसमें भी बदलाव किया गया है। अब बच्चों को दूसरी कक्षा से 12वीं कक्षा तक दाखिला मिलेगा। Haryana Chirag Yojana
जरूरी दस्तावेज
जानकारी के मुताबिक, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, इनकम सर्टिफिकेट, स्कूल प्रमाण पत्र व गरीबी रेखा प्रमाण पत्र शामिल है। इस योजना के लिए एक जरूरी शर्त है कि छात्रा ने पिछली कक्षा सरकारी स्कूल से पास की हो।

