Haryana Chirag Yojana: हरियाणा चिराग योजना के लिए आवेदन जल्द शुरू, फटाफट करें चेक 

 
Haryana chirag yojana
 Haryana Chirag Yojana: हरियाणा सरकार कि ओर से गरीब बच्चों के लिए हरियाणा चिराग योजना चलाई जा रही है। इस स्कीम के तहत गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त एजुकेशन प्राप्त कर सकते है। हरियाणा चिराग योजना (2026- 27) के लिए आवेदन शुरू होने वाले है।
13 मार्च से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च 2026 से शुरू हो जाएगी। इस योजना में आवेदन करने कि आखिरी तारीख 30 मार्च 2026 रहने वाली है। सरकार की ओर से योजना को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। 
 सरकार की नई घोषणा के मुताबिक , जिन बच्चों के परिवारों की सालाना इनकम फैमिली आईडी में 8 लाख से कम है उन्हें भी इस स्कीम का लाभ मिलेगा।