Haryana: हरियाणा के स्कूलों में अब पहली कक्षा में 6 साल के बच्चों का होगा दाखिला, आदेश हुए जारी 

 
Now 6 year old children will be admitted in class
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में स्कूलों के लिए नया नियम लागू कर दिया गया है जिसके तहत अब पहली कक्षा में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए। 

जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत यह बदलाव किया गया है। जिसके लिए आदेश जारी हो गए है। 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र में यह नियम लागू होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए न्यूनतम आयु सीमा साढ़े 5 साल की गई थी। हालांकि नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए प्रतिवर्ष 6 माह की बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के मुताबिक, पहले जहां 5 साल के बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला होता था, वहीं अब 6 साल के बच्चे का पहली कक्षा में दाखिला होगा।

देखें आदेश…

Haryana: हरियाणा के स्कूलों में अब पहली कक्षा में 6 साल के बच्चों का होगा दाखिला, आदेश हुए जारी