PM की अपील पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा कदम, मंत्रियों-अधिकारियों को दिए ये निर्देश

 
PM की अपील पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा कदम, मंत्रियों-अधिकारियों को दिए ये निर्देश
Haryana Fuel Saving Campaign: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद ईंधन बचत और सरकारी संसाधनों का सही इस्तेमाल करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपने काफिले में वाहनों को कम करने का फैसला लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले आदेश तक उनके काफिले में केवल सुरक्षा के लिहाज से जरूरी वाहन ही शामिल किए जाएंगे। Naya Haryana

बिना वाहन करेंगे काम

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह भी घोषणा की कि वह सप्ताह में एक दिन बिना किसी वाहन के कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राष्ट्रहित में ईंधन बचत और संसाधनों के उचित उपयोग के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। Naya Haryana

ये निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य सरकार के सभी मंत्रियों और अधिकारियों से भी यात्रा के दौरान सीमित वाहनों का इस्तेमाल सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही अधिकतर बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने और बेहद जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है। Naya Haryana

जनता से अपील

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों से सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील की, ताकि देशहित में सामूहिक योगदान दिया जा सके।