हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा एक्शन, ग्रीवेंस मीटिंग में पटवारी को किया सस्पेंड

 
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का बड़ा एक्शन, ग्रीवेंस मीटिंग में पटवारी को किया सस्पेंड

Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक सीएम नायब सैनी ने काम में गड़बड़ी करने की शिकायत पर पटवारी मंदीप हुड्डा को सस्पेंड कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार इसके अलावा प्रॉपर्टी आईडी मामले में लापरवाही बरतने पर नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी के ME और बिल्डिंग इंस्पेक्टर का अगले तीन महीने तक आधा वेतन कटेगा, साथ ही NCR से बाहर पोस्टिंग के निर्देश दिए हैं। Haryana News

जानकारी के मुताबिक सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारी का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बैठक के लिए तय किए गए एजेंडे में कुल 15 शिकायतें शामिल किए गए थे। मुख्यमंत्री सैनी ने प्रत्येक मामले की गहन समीक्षा की और जनहित को ध्यान में रखते हुए 11 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया। शेष 4 मामलों में तकनीकी और प्रशासनिक कारणों से जांच पूरी करने के निर्देश देते हुए उन्हें अगली मासिक बैठक तक के लिए लंबित रखा गया है। Haryana News जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निवारण में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।