Haryana News: हरियाणा में जल्द होगी 450 नए डॉक्टरों नियुक्तियां, सीएम सैनी ने दी मंजूरी

 
Haryana will soon get 450 new doctors, CM Saini gave approval

Haryana News: हरियाणा में जल्द ही 450 नए डॉक्टरों की नियुक्तियां होंगी। इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने डॉक्टरों के खाली पदों पर भर्ती करने को लेकर मंजूरी दे दी है। अब स्वास्थ्य विभाग जल्द से जल्द इन डॉक्टरों की नियुक्तियां करेगा। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर होंगे।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा की सरकार ने पिछले साल ही 777 डॉक्टरों की भर्ती निकाली थी। इनमें से अधिकतर पदों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियुक्तियां कर दी गई थीं। नए डॉक्टरों के आने से प्रदेश के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि राज्य के कई अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

जल्द जारी होगा विज्ञापन

खबरों की मानें, तो स्वास्थ्य विभाग के आलाअधिकारियों का कहना है कि राज्य में 450 डॉक्टरों के पद खाली है। सीएम सैनी ने इन पदों को जल्द से जल्द भरने के निर्देश दिए ताकि मरीजों को कोई दिक्कत न आए। बताया जा रहा है कि सीएम की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने खाली पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। बहुत जल्द इसके लिए विज्ञापन जारी किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने की थी समीक्षा बैठक

बता दें कि पिछले दिनों सीएम नायब सिंह सैनी ने स्वास्थ्य विभाग के  साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें उन्होंने खाली पदों का ब्योरा मांगा था। बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए गए थे कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के जल्द से जल्द पद भरे जाएं।