Haryana: हिसार में छाया सुपवा का फैशन शो, GJU के ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति पर लगातार बजती रही तालियां
डीएलसीसुपवा, रोहतक को जीजेयू, हिसार ने ‘अक्षरम’ के लिए रचनात्मक साझीदार बनाया हुआ है। इसमें शिरकत करने के लिए कुलगुरु डॉ अमित आर्य की अगुवाई में सुपवा से 140 छात्र-छात्राएं, फैकेल्टी सदस्य व अन्य स्टाफ हिसार आया है। डॉ आर्य ‘अक्षरम’ के उद्घाटन सत्र में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर मंचासीन रहे। यहां अलग-अलग मंचों पर सुपवा के छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रस्तुतियों को स्थान दिया गया। ‘अक्षरम’ के दूसरे दिन शनिवार को सुपवा के छात्र-छात्राओं को फैशन शो करने के लिए डेढ़ घंटे का समय अलॉट किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगी रोशनी व अलग-अलग म्यूजिक की बीट्स पर सधे हुए कदमों के साथ छात्र-छात्राओं ने कैटवॉक की। फैशन शो के दौरान मॉडल की तरह छात्रों ने विशेष तौर पर डिजाइन किए गए कपड़ों व अन्य उत्पाद के साथ आत्मविश्वास, सीधी पीठ व लयबद्ध कदमों के साथ वॉक की। इस दौरान उनके आई कॉन्टैक्ट, चेहरे के एक्सप्रेशन और शालीनता भरी वॉक पर तालियों की गड़गड़ाहट चलती रही।

सुपवा बैंड की धुनों पर थिरकी जीजेयू
‘अक्षरम’ के पहले दिन रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक ओपन थियेटर में सुपवा बैंड ने करीब 2 घंटे की रंगारंग प्रस्तुति दी। बैंड ने ‘शिव शिव शंकरा’ से भगवान शिव को प्रणाम करते हुए अपनी प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद शुरू हुआ प्रस्तुतियों का सिलसिला करीब 2 घंटे तक निर्बाध चलता रहा।
हजारों छात्रों की मौजूदगी व लगातार मिले साथ व तालियों ने सुपवा बैंड का जमकर उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नए-पुराने फिल्मी गीतों के अलावा रैप सॉन्ग भी अपने अंदाज में पेश किए। जीजेयू के छात्रों की भारी मौजूदगी व उनकी पुरजोर मांग के कारण यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने रात 11:30 बजे तक सुपवा बैंड की प्रस्तुति जारी रखने की इजाजत दी। इस दौरान सुपवा बैंड की जमकर सराहना हुई।

अनु मलिक ने की आर्ट एग्जीबिशन की शुरुआत
‘अक्षरम’ में आने वाले लोगों को अपने कार्य-कलाप बताने के लिए डीएलसीसुपवा की ओर से आर्ट एग्जीबिशन लगाई गई है। इसमें डिजाइन, विजुअल आर्ट्स आर्किटेक्चर व फिल्म एवं टेलीविजन फैकेल्टी में होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी गई है। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए कार्य, मॉडल आदि प्रदर्शित किए गए हैं।
आर्ट एग्जीबिशन की शुरुआत प्रख्यात गायक व संगीतकार अनु मलिक रिबन काटकर किया। उन्होंने आर्ट एग्जीबिशन का दौरा करते हुए सुपवा की गतिविधियों की सराहना की। अनु मलिक ने कहा कि हरियाणा में इस विधा का विश्वविद्यालय होना फिल्म इंडस्ट्री व देश के लिए गौरव की बात है।

1.) जीजेयू में ‘अक्षरम’ के दौरान लगाई गई डीएलसीसुपवा की आर्ट एग्जीबिशन की रिबन काटकर शुरुआत करते प्रख्यात गायक व संगीतकार अनु मलिक।
Famous singer and music composer Anu Malik inaugurates the art exhibition of DLCSUPVA held during 'Aksharam' at GJU by cutting the ribbon.
2. जीजेयू के ओपन थियेटर में ‘अक्षरम’ के दौरान प्रस्तुति देता सुपवा बैंड।
SUPVA band performing at GJU's open theater during 'Aksharam'.
3. जीजेयू के ओपन थियेटर में ‘अक्षरम’ के दौरान प्रस्तुति देता सुपवा बैंड।
SUPVA band performing at GJU's open theater during 'Aksharam'.
4. जीजेयू हिसार में ‘अक्षरम’ के दौरान आर्ट एग्जीबिशन लगाने वाले डीएलसीसुपवा के छात्रों व फैकेल्टी का उत्साहवर्धन करते कुलगुरु डॉ अमित आर्य।
Vice-Chancellor Dr. Amit Arya encouraging the students and faculty of DLCSUPVA who organized the art exhibition during 'Aksharam' at GJU Hisar.
