Haryana: हरियाणा के इन शहरों में मिलेंगे सस्ते फ्लैट, आज से बुकिंग हुई शुरू

 
Cheap flats will be available in Haryana
Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रेवाड़ी में CM शहरी आवास योजना के तहत फ्लैटों की Booking 29 जनवरी से शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, योजना के लिए आवेदन करने वालों का पहले से भौतिक सत्यापन करवाया जा चुका है।

मिली जानकारी के अनुसार, पात्र आवेदक अब 10 हजार रुपए जमा करवाकर अपनी Booking करवा सकते हैं। रेवाड़ी के अलावा गुरूग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक में भी Booking 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है। आवेदक, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर जानकारी भी ले सकते हैं। Haryana News

DC बोले

जानकारी के मुताबिक, DC मीणा ने बताया कि 29 जनवरी से CM शहरी आवास योजना के फ्लैटों की Booking शुरू हो चुकी है। फिजिकल वैरिफिकेशन में पात्र पाए गए आवेदकों की सूची हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की वेबसाइट www.hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। जो 10 हजार रुपए जमा करवाकर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं। Haryana News

मिलेगा सस्ता घर

मिली जानकारी के अनुसार, DC ने बताया कि शहर जरूरतमंद लोगों को सस्ते घर देने के लिए CM शहरी आवास योजना शुरू की गई थी। जिसके लिए आवेदन मांगें गए थे। फिजिकल वैरिफिकेशन कर आवेदकों को शार्ट लिस्ट किए गए आवेदकों की सूची विभाग की वेबसाइड पर डाली जा चुकी है। जानकारी के मुताबिक, इससे गरीबों के अपने घर का सपना साकार होगा।