Haryana CET GK: हरियाणा के कौनसे शहर को कहां जाता है पिंक सिटी? जानिये 

 सामान्य ज्ञान  व्यक्ति को देश दुनिया में चल रही घटनाओं के बारे में बताता है। इस विषय की मदद से छात्र खुद को कई परीक्षाओं के लिए तैयार कर पाते हैं। 
 
Which city of Haryana is called Pink City?

Haryana CET GK: हरियाणा से संबंधित सामान्य ज्ञान के प्रश्न आमतौर पर हरियाणा में आयोजित HSSC और HPSC परीक्षाओं में पूछे जाते हैं। इन परीक्षाओं में निम्नलिखित विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे जा सकते हैं। सामान्य ज्ञान  व्यक्ति को देश दुनिया में चल रही घटनाओं के बारे में बताता है। इस विषय की मदद से छात्र खुद को कई परीक्षाओं के लिए तैयार कर पाते हैं। 

अक्सर इन विषयों के सवालों को जानने के लिए छात्र इंटरनेट का भी सहारा लेते हैं। बच्चों को इंटरनेट के माध्यम से हर तरह के सवाल के जवाब मिल जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं हरियाणा के बारे में। 

सवाल1: हरियाणा के किस सिटी को गुलाबी शहर कहा जाता है ?
जवाब: हरियाणा में गुलाबी शहर फतेहाबाद को कहा जाता है। वहीं इसे पिंक सिटी के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि शहर की इमारतों और संरचनाओं को गुलाबी रंग से रंगा गया है। यह सौंदर्यीकरण अभियान फतेहाबाद के डिप्टी कमिश्नर श्री जे.एस. अहलावत के नेतृत्व में चलाया गया था। 

सवाल2: हरियाणा का सबसे उत्तरी जिला कौन सा है?
जवाब: हरियाणा का सबसे उत्तरी जिला पंचकुला।  

सवाल3: हरियाणा का कुल क्षेत्रफल कितना है? 
जवाब: हरियाणा भारत के उत्तरी भाग में स्थित है और इसका भौगोलिक क्षेत्रफल 44,212 वर्ग किमी है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 1.34% है. 

सवाल4: हरियाणा में कौन से प्रमुख युद्ध लड़े गए थे?
जवाब: हरियाणा में कई महत्वपूर्ण युद्ध लड़े गए हैं. इसमें सबसे प्रसिद्ध पानीपत की लड़ाई और तराइन की लड़ाई हैं. पानीपत में 3 प्रमुख युद्ध हुए हैं. वहीं तराइन में भी 2 महत्वपूर्ण युद्ध हुए हैं. इसके अलावा करनाल में भी एक महत्वपूर्ण युद्ध लड़ा गया था.


सवाल5: हरियाणा में कितने नगर निगम हैं?
जवाब: हरियाणा में कुल 11 नगर निगम हैं. 

सवाल6: हरियाणा के प्रसिद्ध लेखक कौन है?
जवाब: लखमी चंद (1903-1945) जिन्हें पंडित लखमी चंद के नाम से भी जाना जाता है, हरियाणवी भाषा के एक भारतीय कवि थे.उन्हें 'पंडित' की उपाधि दी गई थी. उन्हें हरियाणा का कालिदास भी कहा जाता था.