Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में जुलाई के आखिरी हफ्ते में हो सकता है सीईटी का एग्जाम , 30 दिन में ऐसे करें अपनी पूरी तैयारी

 
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में जुलाई के आखिरी हफ्ते में हो सकता है सीईटी का एग्जाम , 30 दिन में ऐसे करें अपनी पूरी तैयारी
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) का एग्जाम जुलाई के आखिरी सप्ताह में कराया जा सकता है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है और जल्द ही एग्जाम की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। अगर एग्जाम जुलाई में होता है, उम्मीदवारों के पास केवल 30-35 दिन का समय है। आइए जानते हैं कि आप अपने इस एग्जाम की तैयारी कैसे कर सकते हैं और किन किताबों का सहारा ले सकते हैं।

जुलाई के आखिरी हफ्ते में होगी परीक्षा

दरअसल, परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने गुरुवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने बताया कि सीईटी में करीब एक महीने का वक्त लग सकता है। खबरों की मानें, तो जुलाई के आखिरी सप्ताह में परीक्षा हो सकती है। सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए गए हैं कि वे तीन दिन में अपने-अपने जिलों में उपयुक्त एग्जाम सेंटर्स का चयन कर लें।

ऐसे करें तैयारी

हरियाणा CET में इस बार काफी कॉम्पिटिशन रहने वाला है और इसलिए इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए रणनीति तैयार करनी होगी। -सबसे पहले आप HSSC CET सिलेबस का अच्छे से विश्लेषण करें। अपना ध्यान केंद्रित करके तैयारी के लिए सभी महत्वपूर्ण विषयों की पहचान करें। -एग्जाम की तैयारी के लिए अच्छी किताबें पढ़ें, जिन्हें ज्यादा से ज्यादो लोगों ने सजेस्ट किया हो। इसके लिए आप उन छात्रों की मदद भी ले सकते हैं। जिन्होंने यह एग्जाम पहले दिया हो। -आपने जो पहले से नोटस बनाएं हैं, उन्हें अच्छे से पढ़ें। -एग्जाम में अपना आत्मविश्वास और प्रश्न हल करने की गति बढ़ाने के लिए मॉक टेस्ट लगाएं और पिछले साल के प्रश्न पत्रों से नियमित रूप से अभ्यास करें। -पिछले साल के Question पेपर्स को अच्छे से पढ़ें और देखें कि एग्जाम में किस तरह का पैटर्न आता है और किस टॉपिक से ज्यादा सवाल पूछे जाते हैं। -परीक्षा के सभी मुख्य विषयों को नियमित रूप से पढ़ें और उनके क्वीज लगाने का अभ्यास करें। -वहीं आप यूट्यूब चैनल्स की भी मदद ले सकते हैं, जिन्होंने पिछले कई महीने से एग्जाम की तैयारी करानी शुरू कर दी है।

इन किताबों से मिल सकती है आपको मदद 

-हरियाणा करंट अफेयर्स-  प्रदीप सर, संदीप खासा सर/ अरिहंत प्रकाशन -हरियाणा (CET) ग्रुप C और ग्रुप D चयन गाइडबुक- अग्रवाल एग्जामकार्ट (अग्रवाल प्रकाशन ग्रुप) -प्रतियोगी परीक्षा के लिए मात्रात्मक योग्यता- RS अग्रवाल -सामान्य विज्ञान मैगबुक -विश्लेषणात्मक तर्क और तार्किक तर्क अरिहंत प्रकाशन -ऑब्जेक्टिव जनरल इंग्लिश- R.S. अग्रवाल, विकास अग्रवाल -ल्यूसेंट की सामान्य हिंदी- संजीव कुमार  

दो हजार से ज्यादा बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर

आयोग की  मानें, तो इस बार सीईटी के लिए करीब 13,48,697 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। उम्मीदवारों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की संख्या दो हजार के पार हो सकती है। वहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे और नकल रोकने के सभी उपकरण भी रहेंगे। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि केंद्रों के चयन के नियम सभी डीसी के साथ किए है।