Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम देने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, सैनी सरकार ने किया बड़ा बदलाव

Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी का एग्जाम 26 और 27 जुलाई को होगा। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) एग्जाम के लिए नियमों में कुछ बदलाव किए हैं।
जानकारी के मुताबिक, HSSC (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने 11 जुलाई 2025 का एक नोटिस जारी किया था। जिसके हिसाब से पिछली CET एग्जाम की पॉलिसी में कुछ बदलाव किया गया है। बताया जा रहा है कि यह बदलाव 31 दिसंबर 2024 को किए गए थे। अब जो नए बदलाव किए हैं। उसमें सरकार की ओर से 10 गुना के नियम को हटा दिया है।इस CET एग्जाम के बाद निकली ग्रुप सी की भर्तियों के बाद कितने अभ्यार्थियों को CET फाइनल के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 10 गुना नियम खत्म कर दिया है।
ऐसे समझे
दरअसल, उदाहरण के लिए अगर ग्रुप सी में 5000 पदों की कोई भर्ती निकलती है तो उसमें नियम था कि CET प्री एग्जाम पास कर चुके 10 गुना उम्मीदवारों को बुलाया जाता था। इसमें मैरिट को आधार बनाया जाता था, मगर अब सैनी सरकार ने इस 10 गुना के नियम को खत्म कर दिया है।
नए नियमों में क्या होगा इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। पुराने नियमों में के अनुसार पहले 4 गुना अभ्यार्थियों को बुलाया जाता था। इसके बाद पिछले साल ही 10 गुना का नियम लागू किया गया था। हालांकि, इसे इस साल खत्म कर दिया गया है।