Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में CET अभ्यर्थियों से जुड़ी बड़ी खबर, फीस जमा करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
Jun 7, 2025, 07:38 IST
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। यह रजिस्ट्रेशन 12 जून तक होंगे। यह एग्जाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से कराया जाएगा। हालांकि, अभी तक एग्जाम की तारीखें सामने नहीं आई है। इसी बीच फर्जी पोर्टल के मामले में पुलिस ने छह लोगों को अरेस्ट किया है। इनमें चार आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से है। एक आरोपी कुरुक्षेत्र और एक आरोपी फतेहाबाद से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, पंचकूला डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरोपी गोरखपुर से इस फर्जी वेबसाइट को ऑपरेट कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में फर्जी वेबसाइट का लिंक बनाने वाला गिरोह का आरोपी भी शामिल है। वहीं फर्जी वेबसाइट को हाल ही में हॉस्टिंगर डोमेन पर रजिस्टर किया गया था। इसके जरिए अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे थे। 77 अभ्यर्थियों से ठगे थे 22,530 रुपये साइबर एक्सपर्ट्स की जांच में पता चला है कि आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से 77 अभ्यर्थियों से करीब 22,530 रुपये की ठगी की है। ऐसे में इन अभ्यर्थियों को अपना फॉर्म फिर से भरना पड़ सकता है। DCP ने कहा कि आरोपियों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। इनके साथ शामिल अन्य लोगों के बारे भी पता किया जा रहा है। आरोपियों के मोबाइल फोन और बैंक खातो की भी जांच कर रहे हैं। इन बातों का रखें ध्यान खबरों की मानें, तो डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी केवल.गोव.इन डोमेन वाली आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें और किसी भी अनधिकृत लिंक, क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर फीस का भुगतान न करें। सीएम सैनी ने दिए थे स्पष्ट कार्रवाई के निर्देश वहीं इस मामले में गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे और एक खतरनाक रैकेट को बेअसर कर दिया गया है। उनके मोबाइल फोन, बैंक अकाउंट डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच की जा रही है।
