Haryana CET परीक्षा 2025 के एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड  

 HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर सूचना दी है। सीईटी एग्जाम 26 और 27 जुलाई को होने वाला है।
 
Haryana CET Exam 2025 Admit Card Released
Haryana CET Exam 2025 : हरियाणा CET परीक्षा 2025 के लिए HSSC ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा देने के इच्छुक अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cet2025groupc.hryssc.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट डालकर सूचना दी है। सीईटी एग्जाम 26 और 27 जुलाई को होने वाला है। एग्जाम के दिन सभी स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी रहने वाली है। 27 जुलाई को रविवार है। ऐसे में स्कूल और कॉलेजों को 26 तारीख यानी शनिवार के दिन छुट्टी रखनी होगी।

जानें कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड 

  • आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • डाउनलोड एडमिट कार्ड विकल्प चुनें।
  • रजिस्ट्रेशन आईडी और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलेगा, इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट लें।