Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम को लेकर सीएम सैनी ने दिए निर्देश, करने होंगे ये सभी काम

 
Haryana CET 2025: CM Saini gave instructions regarding CET exam in Haryana, all these things have to be done
Haryana CET 2025: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने CET परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी कर दिए है। 

1. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी साझा करें।
- सभी DC और SP को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील CET केंद्रों का विवरण गृह विभाग से साझा करें,
- ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा सकें।

2. इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा
- HSSC द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा आयोजित की जा रही है।
- सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर लेने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया।

3. प्रश्न पत्रों की आवाजाही की वीडियोग्राफी
- भंडारण स्थल से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
- यह पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

4. केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी
- असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।

5. सोशल मीडिया पर निगरानी
- भ्रामक सूचना और अफवाहें फैलाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

6. परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
- तीज पर्व और परीक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश,
- ताकि परीक्षार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।