Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी रजिस्ट्रेशन के बीच आयोग के चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी, डोमिसाइल सर्टिफिकेट को लेकर कही ये बात

 
Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी रजिस्ट्रेशन के बीच आयोग के चेयरमैन ने दी बड़ी जानकारी, डोमिसाइल सर्टिफिकेट को लेकर कही ये बात
Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। हालांकि, इस दौरान उम्मीदवारों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल) के लिए तिथि की बाध्यता को खत्म कर दिया है। दरअसल, हरियाणा में सीईटी के लिए अब तक लाखों उम्मीदवार आवेदन कर चुके हैं। कुछ अभ्यर्थियों के सीईटी रजिस्ट्रेशन दौरान डोमिसाइल के सर्टिफिकेट को लेकर सवाल किए थे। इन्हीं सवालों को लेकर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि निवास प्रमाण पत्र के लिए किसी भी तरह की तिथि की बाध्यता नहीं है। इसलिए उम्मीदवार किसी भी तिथि के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं। यह सर्टिफिकेट मान्य होंगे। इसके साथ ही आयोग के चेयरमैन ने कहा कि डीएससी और ओएससी सर्टिफिकेट के लिए भी किसी भी प्रकार की तिथि की बाध्यता नहीं है। अभ्यर्थी किसी भी तिथि के सर्टिफिकेट अपलोड कर सकते हैं, जो मान्य होंगे।