Haryana Cabinet Meeitng: हरियाणा मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन अहम मुद्दों पर लगेगी मुहर

 
haryana cabinet meeting
 

Haryana Cabinet Meeitng: हरियाणा मंत्रिमंडल की आज अहम बैठक होगी। यह बैठक सीएम सैनी की अध्यक्षता में होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से बजट सत्रों की तारीखों पर मुहर लग सकती है।

बजट सत्र 20 फरवरी से शुरु हो सकता है और 25 से 27 फरवरी के बीच बजट पेश किया जा सकता है। इस बार बजट सत्र की 12 से 15 बैठकें हो सकती है। 

बैठक में कुछ महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है। इन प्रस्तावों में मुख्य रूप से फार्मासिस्ट के भर्ती नियमों को मंजूरी दी जा सकती है। इसकी फाइल अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास पहुंची हुई है।