Haryana: हरियाणा के हिसार में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, सेक्टरों में होगी इतनी बढ़ोतरी, इन क्षेत्रों में नहीं बढ़ेंगे रेट
जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 13 और 14P जैसे पॉश इलाकों में रिहायशी रेट ₹56 हजार 925 प्रति वर्ग गज तक पहुंचने का अनुमान है। राजगुरु मार्केट और नागोरी गेट जैसे मुख्य बाजारों के रेट फिलहाल स्थिर रखे गए हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, प्रीफरेंशियल प्लॉट (दो तरफ खुले) के लिए सामान्य रेट से 10% और स्पेशल प्रीफरेंशियल (पार्क फेसिंग/तीन तरफ खुले) के लिए 20% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रजिस्ट्री के मामले में फ्लोर-वाइज पहली मंजिल के लिए 10% और ऊपरी मंजिलों के लिए 50% तक अतिरिक्त Stamp Dutyड्यूटी का प्रावधान है।
यहां सबसे ज्यादा रेट
जानकारी के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में काफी अधिक प्रतिशत में वृद्धि प्रस्तावित की गई है। अग्रोहा में कलेक्टर के रेट में 75% की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव है। अग्रोहा को हिसार महानगर विकास प्राधिकरण में शामिल करने के बाद यहां रेटों में भारी बढ़ोतरी हुई है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा अलीपुर में आवासीय भूमि के रेट में 75% की वृद्धि प्रस्तावित की गई है। आर्यनगर में कृषि भूमि के रेट में भी 75% की वृद्धि का प्रस्ताव है। नंद विहार, गंगवा में आवासीय रेट में 45% की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। अग्रोहा (व्यावसायिक) अग्रोहा क्षेत्र की व्यावसायिक संपत्तियों में 30% तक की वृद्धि देखी गई है। अशोक विहार, गंगवा में आवासीय रेट में 30% की वृद्धि का प्रस्ताव है।
सबसे कम रेट
जानकारी के मुताबिक, कुछ क्षेत्रों में वृद्धि को सीमित रखा गया है या वहां बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। इसमें गंगवा क्षेत्र में विभिन्न कॉलोनियां जैसे आदर्श नगर, अमर विहार फेज I-II और इंद्रा कॉलोनी में 15% की मध्यम वृद्धि प्रस्तावित है। आर्यनगर में नहरी कृषि भूमि के रेट में 25% की वृद्धि का प्रस्ताव है। Haryana News
इन क्षेत्रों में रेट नहीं बढ़ेंगे
मिली जानकारी के अनुसार, कई प्रमुख और ग्रामीण क्षेत्रों के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। शहर की प्रमुख राजगुरु मार्केट के व्यावसायिक रेट को स्थिर रखा गया है। कालवास और किरमारा गांवों में कृषि, आवासीय और व्यावसायिक सभी श्रेणियों के रेट स्थिर रखे गए हैं। किराड़ा, किरोड़ी और कुलेरी में भी अधिकांश श्रेणियों में पुराने रेट ही प्रस्तावित किए गए हैं।
रेट बढ़ने से क्या होगा …
जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर रेट बढ़ने का सीधा असर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री पर पड़ेगा। अब खरीदारों को जमीन या मकान की रजिस्ट्री करवाने के लिए सरकार को पहले के मुकाबले अधिक पैसा देना होगा। इससे रियल एस्टेट मार्केट में संपत्तियों की कीमतों में भी उछाल आने की संभावना है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यदि आपको इन प्रस्तावित दरों पर कोई आपत्ति है, तो आप 30 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक संबंधित तहसील कार्यालय में लिखित शिकायत दे सकते हैं। इसके बाद प्रशासन इन सुझावों का विश्लेषण कर अंतिम रेट लागू करेगा।
