Haryana Budget Session: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज चौथा दिन, इन मुद्दों पर हंगामे के आसार 

 
HARYANA NEWS
Haryana Budget Session: हरियाणा में बजट सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरु होगी। सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरु होगी। प्रश्नकाल में सत्तापक्ष और विपक्ष विधायकों ने सरकार से 20 सवालों के जवाब मांगे है।

कांग्रेस विधायकों ने सड़कों के गड़्ढ़ों को राइट टू सर्विस में शामिल करने को सवाल पूछे हैं। इसके अलावा कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सूबे के खिलाड़ियों के पेडिंग पेमेंट को लेकर सवाल लगाया है। सदन में PHC और CHC में खाली पदों का मुद्दा गूंजेगा।

दोपहर के बाद कांग्रेस सदन में कांग्रेस द्वारा कार्य़ स्थन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। कांग्रेस ने HSSC , HPSC में भर्ती को लेकर सवाल उठाए हैं। इस पर दोपहर 3 बजे से सदन में 2 घंटे चर्चा होगी। इस दौरान हंगामा हो सकता है।  कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से सुबह विधानसभा घेराव का भी ऐलान किया गया है।