Haryana : हरियाणा में छात्रा के साथ हैवानियत, युवक ने निजी अंगों पर लगाई आग; फिर वीडियो भी बनाया 

 
Brutality! A young man set a student's private parts on fire.

Haryana : हरियाणा के गुरुग्राम में एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ उसके लिव-इन पार्टनर शिवम ने बर्बरता की हदें पार कर दीं। आरोपी ने पीड़िता के निजी अंगों पर सैनिटाइजर छिड़ककर आग लगा दी और इस खौफनाक कृत्य का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पीड़िता अस्पताल में भर्ती 

पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर लगाए गए आरोपों में 115, 118, 127(2), 69 (धोखे से संबंध बनाना) और 351(2) धाराएं शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा।

16 फरवरी आया था कॉल : मां

मां का दावा है कि बेटी ने उन्हें फोन पर शिवम की हैवानियत के बारे में बताया था। बता दें कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, छात्रा अस्पताल में मौत और जिंदगी के बीच जंग लड़ रही है। छात्रा की मां का आरोप है कि बेटी ने खुद फोन किया था और आरोपी की क्रूरता के बारे में बताया था। उन्होंने कहा है कि 16 फरवरी की रात बेटी का कॉल आया था। बात करने लगी कि वह बहुत ही डरी हुई है। घबराते हुए उसने मां से कहा कि मेरे पास ज्यादा समय नहीं है। शिवम पिछले तीन दिनों से मुझे मार रहा है। 

बेटी ने मां से यह कहा कि कुछ भी खाने-पीने के लिए नहीं दे रहे हैं। मांगने पर ऊपर पेशाब कर रहा है। सुनने वालों का कलेजा तब फट गया जब छात्रा की मां ने दावा किया कि तीन दिन से उसे मारपीट तो रहा था, एक दिन उसने सैनिटाइजर डालकर उसके गुप्तांगों में आग लगा दी। मां ने कहा कि बेटी के शरीर पर कई जगह घाव के निशान हैं।

शादी को लेकर चल रहा था विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था, जो समय के साथ बढ़ता चला गया और आखिरकार शिवम ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। सूत्रों के मुताबिक, शिवम को युवती के चरित्र पर भी शक था, जिसके चलते वह उस पर अत्याचार करने लगा।