हरियाणा में जेठ ने किया बहु का मर्डर, पड़ोसियों की शादी में नाचने पर हुआ विवाद
Apr 20, 2026, 10:12 IST
Naya Haryana : हरियाणा के रोहतक जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के गांव रिठाल फोगाट में एक महिला की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गांव रिठाल फौगाट के बबलू की पत्नी के रूप में हुई, जिसे बबलू के बड़े भाई जसबीर ने छोटी सी बात पर ही मार दिया। बबलू की पत्नी पड़ोस में एक शादी समारोह में रात को लेडिज संगीत में गई थी, जिसको लेकर जसबीर ने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में जांच कर रही है।
