Haryana: जिला समाज कल्याण कार्यालय नूंह में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, स्टोर कीपर मुकेश कुमार रंगे हाथ गिरफ्तार
इस संबंध में अभियोग संख्या 04 दिनांक 26.02.2026, धारा 7 एवं 7ए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने एसीबी गुरुग्राम को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसकी बुढ़ापा पेंशन की फाइल पास करवाने के बदले आरोपी द्वारा 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई। शिकायत की पुष्टि के उपरांत एसीबी टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को निर्धारित राशि के साथ आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, एसीबी टीम ने तत्काल दबिश देकर उसे उसके कार्यालय से रंगे हाथ काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 10,000 रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई।
जनसाधारण के लिए अपील:
यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी/अधिकारी किसी कार्य के बदले आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो तुरंत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन नंबर 1064 अथवा 1800-180-2022 पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
