Haryana: हरियाणा में पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज को मिला थ्रेट मेल 

 
Haryana: हरियाणा में पंचकूला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जज को मिला थ्रेट मेल 
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पंचकूला में कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल के मिलने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, पंचकूला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची व कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। टीम के साथ डॉग स्कवॉयड भी मौके पर पहुंचा व तलाशी अभियान चलाया गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पंचकूला कोर्ट के सेशन जज को आज थ्रेट मेल मिला जिसमें कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को दी।