Haryana Board ने रद्द परीक्षाओं की नई तारीखें की जारी, जानें कब होंगे पेपर 

 
Haryana Board Releases New Dates for Cancelled Exams
Haryana Board : हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के दौरान, कुछ केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण, प्रभावित विषयों की दोबारा परीक्षा कक्षा 10वीं के लिए 25 मार्च को, तथा कक्षा 12वीं के लिए 30 और 31 मार्च को दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि इन परीक्षाओं में 968 परीक्षार्थी भाग लेंगे।

नकल के 14 मामले पकड़े, 3 पर्यवेक्षक कार्यभार मुक्तः हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई जा रही 10वीं की पंजाबी, आई.टी., आई.टी.ई.एस. एवं संस्कृत व्याकरण एवं 12वीं की संस्कृत, उर्दू, जैव प्रौद्योगिकी एवं डीएलएड रि-अपीयर की परीक्षा में बुधवार को नकल के 14 मामले दर्ज हुए तथा 3 पर्यवेक्षक ड्यूटी से कार्यभार मुक्त किए गए। 

इस बारे में बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बोर्ड उपाध्यक्ष के उड़नदस्ते द्वारा जिला फतेहाबाद व कैथल के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर छापेमारी की तथा नकल का एक केस दर्ज किया। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते द्वारा जिला नूंह के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा नकल के 3 केस पकड़े। इसके अलावा प्रदेशभर में गठित अन्य उड़नदस्तों द्वारा कुछ परीक्षा केन्द्रों पर नकल के 10 मामले दर्ज किए गए।