Haryana Board Exam: हरियाणा के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, 15 दिन में मिलेगा दूसरा पेपर देने का मौका
Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं-12वीं के बोर्ड एग्जाम 25 फरवरी से शुरु होने जा रहे हैं। इस बार बोर्ड ने स्टूडेंट्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। जिन स्टूडेंट्स की वजह से किसी 1 या 2 एग्जाम खराब हो जाते हैं, उन्हें 15 दिन के अंदर दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा ताकि वे अपने अंक सुधार सकें।
शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि 25 फरवरी से परीक्षाएं होनी है। इसके लिए डेटशीट जारी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सीएम और पीएम दोनों ने विद्यार्थियों से परीक्षा को एक उत्सव की तरह लेने की अपील की है।
दोबारा परीक्षा में बेहतर अंक होंगे मान्य
डॉ. शर्मा ने बताया कि अगर किसी स्टूडेंट को लगता है कि उसकी किसी एक या 2 विषयों का एग्जाम ठीक नहीं हुआ तो उसे 15 दिन बाद दोबारा पेपर देने का मौका मिलेगा। स्टूडेंट दोबारा परीक्षा का फॉर्म भरकर शामिल हो सकता है। दोनों परीक्षाओं में से जिसमें अंक अधिक होंगे, वही अंक मार्कशीट में जोड़े जाएंगे।
