Haryana Board Exam: हरियाणा में आज 10वीं और डीएलएड का Exam, 2.89 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल
Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं एवं डीएलएड का एग्जाम लिया जाएगा। 16 मार्च को संचालित होने वाली सेकेंडरी सामाजिक विज्ञान तथा डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षा में 2 लाख 89 हजार 264 परीक्षार्थी/छात्र-अध्यापक शामिल होंगे।
शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में अब तक कुल 220 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े जा चुके हैं। हालांकि शिक्षा बोर्ड ने नकल रहित एग्जाम करवाने के लिए दावा किया गया था। इसके अलावा ड्यूटी में लापरवाही बरतने र 43 कर्मचारियों को कार्यभार मुक्त किया जा चुका है।
बता दें कि सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में करीब 1431 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। इन एग्जाम सेंटरों पर लगभग 5 लाख 66 हजार 411 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें 2 लाख 96 हजार 593 लड़के व 2 लाख 69 हजार 818 लड़कियां शामिल हैं। 10वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 20 मार्च को व 12वीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 1 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
