Haryana Board Exam: हरियाणा में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 28 से शुरु, प्रवेश-पत्र पर क्यू-आर कोड व विशेष सुरक्षा फिचर लगाए

 
haryana news
Haryana Board Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के बोर्ड एग्जाम 25 फरवरी से शुरु होंगे। इसे लेकर बोर्ड ने तैयारियां तेज कर दी है। 25 फरवरी से 12वीं और 26 फरवरी से 10वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरु हो जाएंगी।

HBSE के बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार शर्मा ने कहा था कि बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिसमें 10वीं के 1 लाख 55 हजार 027 छात्र और 1 लाख 4 हजार 721 छात्राएं और 12वीं के 1 लाख 41 हार 566 छात्र और 1 लाख 29 हजार 97 छात्राएं शामिल हैं।

60 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी होंगे शामिल
पिछली बार की तुलना में इस बार 60 हजार ज्यादा परीक्षार्थी शामिल होंगे। 
 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 1 अप्रैल को खत्म होंगी। परीक्षाओं में नकल पर नकेल कसने के लिए 325 फलाइंग स्कवैड करीब 1420 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें परीक्षार्थी

बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार ने कहा कि परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देंशों की पालना करते हुए एग्जाम शुरु होने से आधा घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने की सलाह दी है।

प्रवेश-पत्र पर तिथि अनुसार परीक्षार्थी एवं पर्यवेक्षक के हस्ताक्षर होने अनिवार्य है। इसलिए परीक्षार्थी प्रवेश-पत्र को लेमिनेशन न करवाएं। परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान जैसे मोबाइल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि का प्रयोग वर्जित होगा।