हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, रेवाड़ी की दीपिका बनी टॉपर; देखें सभी जिलों का परिणाम 

 
हरियाणा बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, रेवाड़ी की दीपिका बनी टॉपर; देखें सभी जिलों का परिणाम
Naya Haryana, HBSE Board 12th Result 2026 : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज मंगलवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 12वीं बोर्ड का कुल पास % इस बार 84.67% रहा। रेवाड़ी के चिल्लर में विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दीपिका ने 499 अंकों के साथ टॉप किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, उदिता 498 नंबर के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वह रोहतक में रुड़की स्थित कन्या गुरुकुल की छात्रा हैं। योगिता और मुस्कान 497 नंबरों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। योगिता जींद के बुडायन गांव के शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल की छात्रा हैं, वहीं मुस्कान जींद के धमतान साहिब स्थित ज्ञान भारती स्कूल की छात्रा हैं। Haryana News

12वीं की परीक्षा में 2 लाख 42 हजार 856 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 2 लाख 5 हजार 618 पास हुए और 10 हजार 498 फेल हो गए। लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, जहां 87.97% लड़कियां पास हुई हैं, वहीं लड़कों का पास % 81.45% रहा। इस तरह लड़कियों ने लड़कों से 6.52% बेहतर प्रदर्शन किया। Haryana News

नूंह का रिजल्ट सबसे खराब

मिली जानकारी के अनुसार, नूंह जिले का रिजल्ट सबसे खराब रहा। यहां सिर्फ 57% बच्चे ही पास हुए हैं, जो पूरे राज्य में सबसे कम है। ये चिंता की बात है कि बाकी जिलों में 80% से 91% तक बच्चे पास हो रहे हैं, वहीं नूंह में 60% भी नहीं हो पाए। जिले से 9,930 बच्चे परीक्षा में बैठे थे, लेकिन सिर्फ 5,660 ही पास हो पाए। यहां 2,151 बच्चे फेल हो गए और 2,119 को कंपार्टमेंट मिली है। Haryana News

हिसार में सबसे ज्यादा छात्र पास

जानकारी के मुताबिक, हिसार जिले में % के साथ-साथ संख्या बल में भी प्रदेश में अपनी धाक जमाई है। पूरी लिस्ट में हिसार इकलौता ऐसा जिला है, यहां सबसे ज्यादा 18,111 छात्र परीक्षा में बैठे थे। साथ ही, सबसे ज्यादा 16,018 छात्र पास भी हिसार से ही हुए हैं। इतने ज्यादा छात्रों के बावजूद यहां 88.44% रिजल्ट आया। Haryana News

इस साल ग्रामीण इलाकों के 84.98% छात्र पास हुए, जबकि शहरी इलाकों में यह आंकड़ा 83.91% रहा। प्राइवेट स्कूलों का प्रदर्शन सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा, जहां 87.94% छात्र पास हुए, वहीं सरकारी स्कूलों में यह आंकड़ा 82.44% रहा।

री-चेकिंग फॉर्म

मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने कहा है कि जो छात्र अपनी आंसर शीट दोबारा चेक करवाना चाहते हैं, वे रिजल्ट आने के 20 दिन के अंदर फीस भरकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। Haryana News

हरियाणा बोर्ड की 12वीं के रिजल्ट से जानकारियां….

टॉपर के पिता सरकारी टीचर

जानकारी के मुताबिक, 12वीं बोर्ड में टॉप करने वाली दीपिका रेवाड़ी जिले के जांट गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता अशोक मेघवाल सरकारी स्कूल में समाजशास्त्र के टीचर हैं और उनकी मां सुजाता गृहिणी हैं। दीपिका के दादा हरियाणा रोडवेज में कंडक्टर थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं।

दीपिका ने बताया कि उन्होंने कभी कोचिंग नहीं ली और हमेशा खुद से पढ़ाई की। वे हर दिन 6 से 7 घंटे पढ़ाई करती थीं। Haryana News

जाने जिलों में क्या रिजल्ट रहा…

गुरुग्राम: जिले का पास % 81.99 रहा है, जबकि पिछले साल यह 87.56 था। प्रदेश भर में जिले का 18वां स्थान रहा है, जबकि पिछले साल जिला 11वें स्थान पर था। इस बार जिले में कुल 13,292 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 10,898 पास हुए। बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जिले में 1796 छात्रों को कंपार्टमेंट मिली है, जबकि 598 छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सके।

महेंद्रगढ़: जिले में इस बार परीक्षा परिणाम 87.13 % रहा। जिले से कुल 7,741 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 6,745 छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं, 762 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 234 विद्यार्थी असफल रहे। पिछले वर्ष जिले का 12वीं कक्षा का परिणाम 85.66 % रहा था, इस बार परिणाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। Haryana News

कुरुक्षेत्र: जिले में 12वीं कक्षा के लिए 8,245 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 7,266 विद्यार्थी पास हुए। 782 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 197 बच्चे फेल हो गए। कुल परिणाम 88.13 % रहा। पिछले साल कुरुक्षेत्र का परिणाम 87.17 % था।

पानीपत: जिला तीसरे नंबर पर रहा। यहां 12,320 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 11,191 विद्यार्थी पास हुए, जबकि 859 छात्रों की कंपार्टमेंट आई और 270 विद्यार्थी फेल हुए हैं। जिले का परीक्षा परिणाम 90.84 % रहा है। Haryana News

पंचकूला: जिले के 85.46 % बच्चे पास हुए हैं। 3,646 बच्चों ने परीक्षा दी, जिसमें 3,116 पास हुए हैं। वहीं, 397 की कंपार्टमेंट आई तथा 133 विद्यार्थी फेल हुए हैं। पंचकूला पास %ता में 13वें स्थान पर रहा है।

फरीदाबाद: जिले के बच्चों का रिजल्ट 76.94 फीसदी रहा है, जबकि पिछले साल 2025 में रिजल्ट 85.66% रहा था। जिले में इस बार कुल 17,280 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 13,296 विद्यार्थियों को सफलता मिली है, जबकि 2,761 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। इस बार के रिजल्ट में 1,223 बच्चे फेल हो गए हैं। बच्चों के फेल होने के मामले में फरीदाबाद दूसरे स्थान पर रहा। Haryana News

करनाल: जिले का इस बार 12वीं का रिजल्ट पिछले वर्ष की तुलना में 2.68 % कम रहा है। पिछली बार 2025 में 88.55 % विद्यार्थी पास हुए थे, लेकिन इस बार 85.87 % छात्र पास हुए हैं। इस बार 12,700 छात्र परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 10,905 ने क्वालीफाई किया, 1,376 की कंपार्टमेंट आई है और 419 फेल हो गए हैं।

सोनीपत: जिले का 86.74% पास परिणाम रहा। कुल 14,589 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 12,655 विद्यार्थी पास हुए। 1,437 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है, वहीं 497 फेल हो गए। पिछली बार सोनीपत की छात्रा करीना ने 495 अंक हासिल करके प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया था, वहीं इस बार टॉप 3 में कोई भी पोजीशन सोनीपत को नहीं मिली। Haryana News

कैथल: जिले का रिजल्ट 86.25 % रहा। जिले में 11,989 विद्यार्थियों ने इस बार 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, जिनमें से 10,340 पास हुए हैं, 1,240 विद्यार्थियों की री-अपीयर आई है और 409 फेल हुए हैं।

फतेहाबाद: जिले का इस बार 12वीं का रिजल्ट % पिछले साल की अपेक्षा कम रहा है। पिछली बार 90.62 % विद्यार्थी पास हुए थे, लेकिन इस बार करीब तीन फीसदी रिजल्ट गिरा है। इस बार 87.99 % विद्यार्थी पास हुए। इस बार 9,452 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 8,317 पास हुए हैं। जिले में 240 विद्यार्थी पास नहीं हो पाए हैं, जबकि 895 की री-अपीयर आई है। Haryana News

यमुनानगर: कुल पास % 85.48 फीसदी दर्ज किया गया, जो प्रदेश के ओवरऑल रिजल्ट 84.67 फीसदी से थोड़ा बेहतर रहा। जिले से 9,759 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 8,342 विद्यार्थी पास हुए। वहीं, 1,138 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई, जबकि 279 विद्यार्थी परीक्षा में असफल रहे।

सिरसा: जिले से 11,242 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 9,216 विद्यार्थी पास हुए और 1,448 की री-अपीयर आई है। ऐसे में कुल 81.98 % रिजल्ट रहा। पिछले साल सिरसा जिले का ओवरऑल रिजल्ट 85.97 % रहा। Haryana News

हिसार: जिले में 18,111 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 16,018 उत्तीर्ण हुए, 1,557 की कंपार्टमेंट आई और 536 अयोग्य रहे। जिले का पास % 88.44 रहा।

अंबाला: जिले में 8,160 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 6,841 उत्तीर्ण हुए और पास % 83.84 रहा। Haryana News

भिवानी: जिले में 14,223 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 12,678 उत्तीर्ण हुए और पास % 89.14 रहा।

झज्जर: जिले में 8,551 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7,363 उत्तीर्ण हुए और पास % 86.11 रहा। Haryana News

जींद: जिले में 14,483 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 13,180 उत्तीर्ण हुए और पास % 91.00 रहा।

रोहतक: जिले में 9,156 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7,796 उत्तीर्ण हुए और पास % 85.15 रहा। Haryana News

रेवाड़ी: जिले में 8,050 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 7,115 उत्तीर्ण हुए और पास % 88.39 रहा।

नूंह: जिले में 9,930 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,660 उत्तीर्ण हुए और पास % 57.00 रहा।

पलवल: जिले में 13,638 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 10,943 उत्तीर्ण हुए और पास % 80.24 रहा। Haryana News

चरखी दादरी: जिले में 6,299 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 5,737 उत्तीर्ण हुए और पास % 91.08 रहा।