Haryana: हरियाणा के हिसार में परिवार में खूनी संघर्ष, 8 लोगों के फूटे सिर, 28 पर FIR

 
Haryana: हरियाणा के हिसार में परिवार में खूनी संघर्ष, 8 लोगों के फूटे सिर, 28 पर FIR
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में हिसार के थाना सदर क्षेत्र के गांव सुंडावास में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, लाठी-डंडों, गंडासों, भालों और पत्थरों से हुए हमले में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में 28 नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि पूरा मामला फोन पर बातचीत को लेकर हुआ। आरोप है कि पुराना झगड़ा खत्म करने को लेकर बात चल रही थी इसी दौरान कृष्ण फोन पर तेज आवाज में गालियां देकर बात कर रहा था इसी दौरान उसके चाचा सुनील ने उसे टोका कि तेज आवाज में बात में मत कर। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, पड़ोस में शादी के कारण परिवार उसमें व्यस्त था। इसी दौरान कृष्ण अपने साथ और आदमी ले आया और पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में सुनील, राहुल, सौरभ, सुमन, कविता, सुरेंद्र, कृष्ण और करनैल घायल हो गए। घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल भर्ती करवाया गया है। Haryana News

हथियारों से हमला

जानकारी के मुताबिक, शिकायत के अनुसार, झगड़े में बीच-बचाव करने आए परिजनों पर भी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से वार किए गए और जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गए। मेडिकल जांच में सुनील को 3, राहुल को 2, सौरभ को 3, सुमन को 2, कविता को 4, सुरेंद्र को 2, कृष्ण को 2 तथा करणैल को 7 चोटें पाई गईं, जो कुंद हथियार से लगी बताई गई हैं। Haryana News

पुलिस को शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, सुंडावास निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 फरवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे उसे उसके पड़ोसी धर्मपाल ने अपने घर बुलाया। वहां पहले से वजीर सिंह मौजूद था। धर्मपाल ने दोनों पक्षों के बीच चल रहे मनमुटाव को खत्म करने की बात कही। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसी दौरान वजीर सिंह का बेटा कृष्ण वहां आ गया और गाली-गलौज करने लगा। सुनील के अनुसार, जब वह घर से बाहर निकला तो कृष्ण ने पत्थर उठाकर उसके दाहिने हाथ और कमर पर वार कर दिया। इसके बाद कृष्ण के परिवार के सदस्य व अन्य लोग हथियारों-कुल्हाड़ी, भाला, गंडासा, लाठी-डंडे और पत्थर-लेकर मौके पर पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सुनील ने बताया कि शोर सुनकर जब उसके परिजन बीच-बचाव के लिए आए तो उन पर भी हमला किया गया। सुनील ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस गाड़ी मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, घायल अवस्था में सभी को पहले सीएचसी आर्य नगर और फिर नागरिक अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।