Haryana : हरियाणा में BJP नेता के बेटे की हत्या, बदमाशों ने चाकुओं से गोदा

 
BJP leader's son murdered in Haryana
Haryana : हरियाणा के जींद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुरुवार देर रात बदमाशों ने BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे और प्राइवेट अस्पताल संचालक डॉ. विकास शर्मा की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। 

यह वारदात उस वक्त हुई जब विकास अपने साले और एक डॉक्टर दोस्त के साथ घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में कुछ अज्ञात हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जिसके बाद हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में डॉ. शर्मा को कई गंभीर चोटें आईं और उन्हें तुरंत पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मृतक डॉ. विकास शर्मा BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष के बेटे थे और जींद में एक निजी अस्पताल का संचालन करते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और संभावित कारणों की जांच की जा रही है।