Haryana: हरियाणा में BJP नेता के बेटे ने क्लियर किया UPSC एग्जाम, कड़ी मेहनत से हासिल किया तीसरा रैंक 

 
Haryana: हरियाणा में BJP नेता के बेटे ने क्लियर किया UPSC एग्जाम, कड़ी मेहनत से हासिल किया तीसरा रैंक 

​​​​Haryana: UPSC 2025 का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया गया है। हरियाणा में पंचकूला के रहने वाले एकांश ढुल ने तीसरी रैंक हासिल की है। एकांश ढुल परिवार के साथ सेक्टर 12A में रहते हैं। उनकी मां निर्मला स्कूल प्रिंसिपल हैं। पिता कृष्ण ढुल BJP नेता हैं।

जानकारी के मुताबिक, एकांश ने साल 2024 में UPSC में 342वां और साल 2025 में 295वां रैंक हासिल की थी। अब तीसरी बार फिर उन्होंने एग्जाम क्रैक करते हुए टॉप-3 रैंक पाया। फिलहाल एकांश शिमला में ट्रेनिंग के लिए गए हुए हैं। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, रिजल्ट के बाद CM सैनी ने एकांश के पिता कृष्ण ढुल को फोन कर बेटे की तीसरी रैंक आने पर बधाई दी। CM ने कहा कि एकांश ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

पिता ने क्या कहा….

IAS अफसर बनने का सपना

जानकारी के मुताबिक, एकांश के पिता कृष्ण ढुल ने बताया कि एकांश ने जीवन में एक ही लक्ष्य बनाया था - IAS अफसर बनना। "एक पिता के तौर पर उसने मुझे आगे बढ़ते हुए देखा है। उसका भी यही लक्ष्य था कि कैसे मैं अपने पिता से बड़ा नाम करूं। उसे लगता था कि राजनीति या व्यापार में नाम बनाने में काफी लंबा समय लगेगा। Haryana News

UPSC की तैयारी शुरू 

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण ने कहा कि हमें RSS में सिखाया जाता है कि कैसे सामने वाले व्यक्ति से बड़ी लकीर खींचनी है। उसे यही लगता था कि IAS अफसर बनकर ही वह अपने पिता से बड़ा नाम कर सकता है।" 2018 में 12वीं करने के बाद उसका यही लक्ष्य था। पहले, 22 साल की उम्र में जब उसकी 342वीं रैंक आई, तो हमें बहुत खुशी हुई। इसके बाद उसने फिर एग्जाम क्लियर किया। Haryana News

कभी नहीं पढ़ा

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने कहा कि एकांश लंबे समय तक नहीं पढ़ता था। वह तभी तक पढ़ता था जब तक उसके दिमाग में जानकारी जाती थी। वह घंटे-सवा घंटे से ज्यादा नहीं पढ़ता था। पढ़ाई के दौरान हमारा यही मकसद रहता था कि उसे बढ़ावा दिया जाए। उसमें सीखने की क्षमता काफी है। वह अच्छे से जानता है कि कैसे काम सीखना है और कैसे अपनी गलती सुधारनी है। Haryana News

BA दिल्ली से की

मिली जानकारी के अनुसार, एकांश ढुल ने 10वीं क्लास चंडीगढ़ के सेक्टर 27 स्थित भवन स्कूल से की। इसके बाद 12वीं उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर -26 स्थित संत कबीर स्कूल से की। ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली चले गए। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से बीए ऑनर्स की पढ़ाई पूरी की। Haryana News

UPSC की कोचिंग ली

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद एकांश ने दिल्ली से ही UPSC की कोचिंग ली। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि आत्म-अध्ययन और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी हैं। पहली बार की सफलता से बहुत कुछ सीखा, लेकिन संतोष नहीं मिला। इसलिए खुद से वादा किया कि अगली बार और बेहतर करूंगा, और वही हुआ।