Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HSSC चेयरमैन ने कही ये बात...

 
Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HSSC चेयरमैन ने कही ये बात...
Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा पुलिस भर्ती को लेकर जल्द ही Live Link जारी किया जाएगा। HSSC के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया X पर शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने लिखा है कि 11 जनवरी 2026 से हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए 5500 पदों पर आवेदन शुरू होने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही लाइव के माध्यम से जुड़कर आप सभी के क्वायरीज का निस्तारण एवं कुछ आवश्यक जानकारियां साझा की जाएंगी। नीचे दिए गए फॉर्म के माध्यम से अपने सुझाव आयोग को भेज सकते। लिंक- forms.gle/GwjVbZ4rAnNLNc…

चेयरमैन की पोस्ट...

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HSSC चेयरमैन ने कही ये बात...

भर्ती से जुड़ी जानकारी...

2 दिन पहले निकली भर्ती

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने दो दिन पहले पुलिस सिपाही भर्ती निकाली है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) ने 5500 पदों पर पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इससे पहले 5061 पदों पर सबसे बड़ी भर्ती हुई थी। नायब सरकार ने नए साल पर युवाओं को तोहफा दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, HSSC द्वारा जारी विज्ञापन में 5500 पदों में 4500 मेल कॉन्स्टेबल और 600 महिला कॉन्स्टेबल भर्ती किए जाएंगे।वहीं इनके साथ जीआरपी के लिए 400 मेल कॉन्स्टेबल के पद रिजर्व रखे गए हैं। इस बार सरकार ने आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं रखी है।

एग्जाम डेट

जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी 11 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 25 जनवरी 2026 रात 11:59 तक वे अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। हांलाकि अभी केवल आवेदन प्रक्रिया काे लेकर ही शेड्यूल जारी किया गया है। एग्जाम की डेट भी तय नहीं की गई हैं। आवेदन के संख्या अनुसार ही परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे जिसके बाद एग्जाम की डेट तय होगी।

20 सवाल होंगे

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 20 सवाल हरियाणा जनरल नालेज, 10 सवाल कंप्यूटर नॉलेज के रहेंगे। पेपर में जनरल नालेज, जनरल स्टडीज, जनरल साइंस, करेंट अफेयर्स, एग्रीकल्चर, जनरल एप्टीट्यूड, न्यूमेरिकल एबिलिटी, पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे। पेपर में कुल 100 सवाल आएंगे, जो 94.5 नंबर के होंगे। वहीं पेपर का मोड हिंदी और इंग्लिश दोनों रहेगा।

हाइट जरूरी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले मेल कैंडिडेट के लिए 170 CM हाइट और 83 सेंटीमीटर चेस्ट की होनी जरूरी है। वहीं रिजर्व कैटेगरी को इसमें में 2-2 CM की छूट दी गई है। महिलाओं के लिए मिनिमम 158 CM हाइट मांगी गई है। वहीं इसमें भी रिजर्व कैटेगरी के लिए 2 CM की छूट है।

12 मिनट में दौड़

मिली जानकारी के अनुसार, पुरूष उम्मीदवारों के लिए 12 मिनट में 2.5 KM की दौड़, महिलाओं के लिए 6 मिनट में 1 KM की दौड़ पूरी करना जरूरी है। इनके साथ एक्स सर्विसमैन के लिए 5 मिनट में एक KM की दौड़ निर्धारित की गई है। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट में फेल युवाओं को आगे के प्रोसेस से बाहर कर दिया जाएगा।