Haryana : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब सिर्फ इतने दिन में मिलेगा नया बिजली कनेक्शन
Haryana : हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं को नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग ने बिजली कनेक्शन देने की समय-सीमा निर्धारित कर दी है।
आपको बता दें कि HERC द्वारा जारी नई समय-सीमा के तहत अब मेट्रोपॉलिटन शहरों में उपभोक्ताओं को पूर्ण आवेदन जमा करने के तीन दिनों के भीतर बिजली कनेक्शन प्राप्त होगा जबकि नगर क्षेत्रों में यह कनेक्शन 7 दिनों के भीतर प्रदान किया जायेगा।
वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन प्राप्त करने की समय- सीमा 15 दिनों की रखी गई है।
