Haryana: हरियाणा की स्कूली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल 2025 से बदल जाएगा ये मेन्यू

 
Haryana: हरियाणा की स्कूली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अप्रैल 2025 से बदल जाएगा ये मेन्यू
Haryana: हरियाणा की स्कूली छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं के स्वास्थ्य और पोषण को बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने नई पहल की है। 

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री दुग्ध उपहार योजना  के तहत अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को भी स्कूलों में पौष्टिक आहार दिया जाएगा। इस योजना का सीधा लाभ गुरुग्राम के 80 सरकारी स्कूलों की लगभग 6000 छात्राओं को मिलेगा। Haryana News

शिक्षा विभाग के नए निर्देशों के अनुसार, यह योजना अप्रैल 2026 से लागू की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले सरकारी स्कूलों में केवल कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों को ही मिड-डे मील दिया जाता था, लेकिन अब उच्च माध्यमिक कक्षाओं की छात्राओं को भी इसमें शामिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक, विभाग ने सभी स्कूलों से छात्राओं की संख्या का ब्योरा 16 मार्च तक मांगा है ताकि समय पर वितरण सुनिश्चित किया जा सके। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, योजना के तहत प्रत्येक छात्रा को सप्ताह में चार दिन 200 ग्राम ‘फोर्टिफाइड फ्लेवर्ड’ दूध दिया जाएगा। इसके अलावा, साल के 75 दिन छात्राओं को विशेष प्रोटीन मिल्क बार भी मिलेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि किशोरावस्था में कैल्शियम और विटामिन-डी हड्डियों की मजबूती और शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है, जो इस पहल से पूरा होगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक स्कूल और कक्षा के अनुसार डिमांड चार्ट तैयार करें। सेक्टर 4/8 स्थित PM श्री सीनियर सेकेंडरी स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि यह पहली बार है जब बड़ी कक्षाओं की छात्राओं को इस तरह के पोषण कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।